शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री करुणा शंकर शर्मा , मुसे इंटर कॉलेज, फ़रीदपुर , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में दस वर्षों की निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया।

श्री राम सेवक अपनी सेवाओं से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं । इनही सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के जाने – माने तथा छात्रों के पसंदीदा शिक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी उपस्थित रहीं ।



