शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वामी धर्म देव इंटर कॉलेज , के श्री नरेश पाल सिंह हुए सम्मानित।
शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री नरेश पाल सिंह , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया । श्री नरेश पाल अपनी सूझ बूझ से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं ।इन्ही सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के एक जुझारू तथा कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं ।

इस अवसर पर डॉ. विनय खंडेलवाल ने कहा कि के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप सदा से ही शिक्षकों के मान तथा हितों की रक्षा करता आया है , तथा भविष्य में भी शिक्षकों के हितों और अधिकारों के सम्मान में सबसे आगे खड़े रहेंगे ।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी उपस्थित रहीं । सभी ने श्री नरेश पाल सिंह को बधाई दी ।



