शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री पंकज कुमार गंगवार , प्रवक्ता , लाला हरी राम इंटर कॉलेज , ख़ुदागंज , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी 18 वर्षों की निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया ।

श्री पंकज कुमार गंगवार अपनी निस्वार्थ सेवाओं तथा शिक्षण कौशलों से अपने छात्रों को को नित नए ज्ञान से अवगत करवा रहे हैं । इन्हीं सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के जाने – माने शिक्षक हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत, चीफ़ प्रॉक्टर श्री मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।




