मनोरंजन

डेटिंग की खबरों के बीच मूवी डेट नाइट पर स्पॉट हुए सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नंदा,सामने आई वीडियो

Connect News 24

Siddhant Chaturvedi Navya Nanda Movie Date: अभिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Nanda) पिछले काफी वक्त से एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. वहीं एयरपोर्ट के बाद अब इस रूमर्ड कपल को एक बार फिर मुंबई शहर में साथ स्पॉट किया गया. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जो काफी वायरल हो रहा है.

मूवी डेट पर स्पॉट हुए नव्या और सिद्धांत

इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसमें नव्या नंदा और सिद्धांत मुंबई के मल्टीप्लेक्स के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों काफी सिंपल लुक में दिख रहे हैं. वीडियो में जहां एक्टर चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए. वहीं नव्या बिना मास्क के बेबाकी से उनके साथ चली दिखीं. 


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया – ये नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवी डेट नाइट है..दोनों मल्टीप्लेक्स में बाहर स्पॉट हुए. दोनों का ये वीडियो अब एक बार फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो पर यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी बना रहे हैं.


एयरपोर्ट पर भी साथ आए थे नजर
वहीं इससे पहले ये रूमर्ड कपल एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया था. उस वीडियो में दोनों वीडियो में एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे थे. बता दें कि नव्या और सिद्धांत को इससे पहले भी कई बार एक साथ कैमरे में कैद हो चुके हैं. दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आने लगी थीं जब वो पिछले साल निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में पहली बार साथ दिखे थे. इसके अलावा दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी करते हुए देखे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को दुबई के इवेंट में फैन ने कर लिया अचानक किस, यूजर्स बोले- ‘जेल में डालो लड़की को’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button