रामपुर

भाजपा के राज में बहन-बेटियां सुरक्षित : सत्येंद्र

Connect News 24

रामपुर।संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार, माफिया राज और अराजकता व्याप्त थी, जिसको प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने खत्म कर दिया। आज हर जगह सुशासन है। कहा कि बहन बेटियां सुरक्षित हैं और विदेश में रह रहे भारतीय गर्व महसूस करते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा।

संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार, माफिया राज, अराजकता दंगों का बोलबाला था। 2014 में मोदी के आने के बाद सुशासन का राज हुआ। कहा कि पहले बहन बेटी लुट जाने के डर से सोने का जेवर की जगह नकली जेवर पहना करती थीं। वर्तमान में मां-बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में भी आप लोगों के वोट से नरेंद्र मोदी और योगी जैसा नेतृत्व प्रदेश को मिला है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन तपस्या की भाति जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। कहा कि वर्तमान में कोई भी भारतीय मूल का व्यक्ति विदेश में रह रहा होता है तो वह गर्व से बताता है कि वह भारतीय है। उन्होंने कहा कि आज 150 करोड़ देशवासी भारत को समृद्धशाली राष्ट्र बनाने के लिए दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि मोदी और योगी देश एवं प्रदेश को सुखी एवं संपन्न राज्य के रूप में देखना चाहते हैं और इसके लिए सतत कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व कोसी फ्लाईओवर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल माला पहनाकर पटका पहनाया। संचालन महामंत्री अशोक विश्नोई ने किया। वहीं कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पैक्स फेड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, दीक्षा गंगवार, चित्रक मित्तल, बीना भारद्वाज, युसूफ अली, राजू कालरा, सुरेश गंगवार, मोहनलाल सैनी, चेतन स्वरूप मौर्य, रघुवीर सागर, पारुल अग्रवाल, ऋषभ ठाकुर, वसीम खान, प्रेम पाल गंगवार, रविंद्र सिंह रवि आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button