बदायूं

Sitapur News : ट्रक में पीछे से घुसी वैन, दो की मौत, नौ घायल, अचानक मवेशी के आ जाने के कारण हुआ हादसा

Connect News 24

Sitapur News: Van rams into truck from behind, two killed, nine injured

क्षतिग्रस्त वाहन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककैयापारा गांव के पास वैन ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा माधव निवासी राम लखन (40) और बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी रवि( 27) की मौत हो गई। घटना में नौ लोग घायल भी हुए हैं।

घायलों में मृतक राम लखन के तीन पुत्र और दो पुत्रियों के साथ ही भाई-बहन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के आगे अचानक छुट्टा मवेशी आ गए। इस कारण  चालक ने ट्रक में ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही वैन अचानक ब्रेक लगने के कारण ट्रक में जा घुसी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button