मनोरंजन

तो इस वजह से ‘अनुपमा’ के बेटे समर हुए थे शो से बाहर, सागर पारेख ने किया खुलासा

Connect News 24

Anupama Fame Sagar Parekh: अनुपमा सबसे लंबे समय तक नंबर 1 शो रहा है, हालांकि हाल में शो की टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखी गई. शो में समर की मौत से फैंस बेहद निराश थे और उनका मेकर्स और एक्टर से सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल था ‘आप शो से बाहर क्यों हो गए?’.

हाल ही में सागर पारेख ने एक इंटरव्यू में अनुपमा में अपने बिताए गए समय के बारे में खुलकर बात की और बाहर निकलने के पीछे का कारण भी बताया. 

​गिरती टीआरपी के कारण ही दर्शकों के लिए ट्विस्ट लाना पड़ा

 सागर ने बताया कि ‘3 साल तक शो लगातार टॉप पर रहा, मैं अपने बाहर निकलने के लिए किसी को दोष नहीं देता. मेरे बाहर निकलने का एकमात्र कारण टीआरपी का गिरना है, यह सबसे घातक चीज है जिससे कोई भी निर्माता डरेगा, कोई कहानी नहीं थी, हमें दर्शकों के लिए थोड़ा ट्विस्ट लाना था. चैनल का यह प्लान था. 

 

आगे एक्टर ने कहा- ‘समर की मौत से अनुपमा में फैंस के लिए यह एक सदमे में बदल गया. हम उम्मीद कर रहे थे कि आगे कोई ट्विस्ट आएगा लेकिन यह नहीं पता था कि समर शो से बाहर हो जाएगा, लेकिन हम ट्विस्ट के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार थे. मैं एक ऐसा एक्टर हूं जो कहानी का सपोर्ट करेगा, जो हमने किया, तो मैं जाहिर तौर से इसके साथ आगे बढ़ूंगा’.

सागर पारेख ने कहा- ‘राजन सर मास्टरमाइंड हैं और अगर उन्होंने कहा है कि ऐसा कुछ होगा तो ऐसा जरूर होगा. इसमें बुरा मानने की कोई बात नहीं है, वो ही तो है जो हर किसी को स्टार बनाता है’ मैंने इससे पहले काफी काम किया था, लेकिन अनुपमा शो करने से मेरी लाइफ बदली है’. 

 

 

यह भी पढ़ें: Sugandha Mishra Baby Shower: प्रेग्नेंट सुगंधा मिश्रा की हुई गोद भराई रस्म, ग्रीन साड़ी में पति संग एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button