मनोरंजन

कैमरे के सामने उर्फी जावेद की जालीदार ड्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा… एक्ट्रेस हो गई शर्म से बेहाल

Connect News 24

Urfi Javed: अपने अतरंगी कपड़े पहनने के लिए फेमस हुईं उर्फी जावेद हर बार कुछ ऐसा अलग पहन कर आ जाती हैं कि जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो जाते हैं. कभी खुद को खिलौने से तो कभी बबलगम से ढकने वाली उर्फी ने भी इस बार कुछ ऐसा पहना जिससे उनको कैमरे के सामने शर्मिंदा होना पड़ गया. इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर किया है. 

 


सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, बता दें कि अपने लेटेस्ट लुक में उर्फी ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहनीं. इसमें कैमरे के सामने आकर उर्फी ने कई अलग-अलग तरीके से पोज दिए. उर्फी जावेद हर बार की तरह जालीदार ड्रेस होने के बावजूद काफी कॉन्फिडेंट नजर आती हैं. लेकिन इसके बाद जैसे ही वह गाड़ी में बैठने के लिए जाती हैं तो उनकी ड्रेस फट जाती हैं. 

कैमरे के सामने उर्फी जावेद की जालीदार ड्रेस बनीं सिर दर्द

उर्फी जावेद के साथ ये हादसा होने के बाद कैमरे उनकी तरफ होते हैं, लेकिन वह शर्म से पानी-पानी हो जाती हैं. इस बारे में उर्फी ने खुद वीडियो में आकर भी बताया है. एक्ट्रेस ने कहा कि सिर्फ़ मुझे पता है कि मैंने कैसे उस मौक़े को सम्भाला. सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं.

उर्फी का अब तक का ये सबसे ज्यादा वायरल मोमेंट हुआ है. जिस तरह से कैमरे के सामने उनके कपड़े फट गए और फिर लोगों ने हल्ला-गुल्ला करना शुरु कर दिया. उस मौके पर उर्फी की शक्ल से साफ पता चल रहा है कि वह कितनी शर्म से पानी-पानी हो गई थीं. 

वहीं उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो में कहा, ” पैप्स के सामने जाने से मुश्किल से 2 सेकेंड पहले मेरा कपड़ा फट गया. किसी ने नोटिस नहीं किया, क्योंकि ये स्किन कलर का था. किसी को पता नहीं चला कि मेरा कपड़ा फटा है. मैं ही जानती हूं कि कुछ बुरा होने से कैसे बचा है”.

 

यह भी पढ़ें: Archana Gautam Birthday: गौतम विज और श्रीजिता डे ने अर्चना गौतम के बर्थडे पर किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर लीक हुई वीडियो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button