मनोरंजन

कभी भारी भरकम डंबल्स उठाए तो कभी किया योगा, अंकिता लोखंडे ने फैंस संग शेयर किया वर्कआउट सेशन

Connect News 24

Ankita Lokhande Lifts Heavy Dambls: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती दिख रही हैं. अंकिता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्ट्रेस योगा करने से लेकर भारी भरकम डंब्ल्स उठाती नजर आती हैं. एक्ट्रेस के इस दृढ़ संकल्प को देखकर उनके फैंस उनसे काफी इंस्पिरेशन ले रहे हैं.

अंकिता ने शेयर किया वीडियो, कही ये बात

अंकिता के इस वीडियो में वे जिम में कसरत करती दिखती हैं, योगा और डंब्ल्स भी लिफ्ट करती नजर आती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने उन पर मेहनत कर रहे उनके ट्रेनर का भी अंकिता ने शुक्रिया अदा किया. वहीं अपने फैंस को अंकिता ने ये भी बताया कि वे ऑलरेडी 5 किलो वजन घटा चुकी हैं. इसके पीछे की वजह है कि रोहित (इंस्ट्रक्टर) ने उन्हें बहुत पुश किया औऱ आज भी वे उन्हें उनका गोल पूरा करने में मदद कर रहे हैं.

देबिना और गौहर खान भी दिखा चुकी हैं अपनी फिटनेस का दम

बता दें इससे पहले अंकिता ने अपना एक योगा रीट्रीट से वीडियो शेयर किया था. जिसमें वे बाकी लोगों के साथ योगा करती दिखी थीं, वीडियो में अंकिता रिलैक्स मोड़ में नजर आई थीं और तरह तरह के योगा आसन करती दिखी थीं. बता दें, इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टीवी तक हर एक्टर एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर जोर दे रहा है. एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी हाल ही में 25 दिन का ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज लिया था, जिसमें वे अभी पूरे हार्डवर्क के साथ जुटी हुई हैं. 

इससे पहले गौहर खान को लेकर भी खबर आई थी कि अपनी प्रेग्नेंसी के 10 दिन के बाद ही वे अपनी पहली वाली शेप में वापस आ गई थीं. एक्ट्रेस अभी भी अपनी फिटनेस में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें  : Emergency Teaser Out: ‘एक रक्षक या तानाशाह?’ कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ का दमदार टीजर आउट, जानिए-सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button