मनोरंजन

ओटीटी पर रिलीज होगी सोनम कपूर की ‘ब्लाइंड’, मेकर्स के फैसले पर एक्ट्रेस हुईं शॉक्ड!

Connect News 24

Blind Teaser Out Now: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 4 साल बाद फिल्म ‘ब्लाइंड’ (Blind) के जरिए एक्टिंग में वापसी करने जा रही है. लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस को एक तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, सोनम की ये फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने ये फैसला बदलते हुए फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की घोषणा की है. जिसे जानकर सोनम कपूर को काफी शॉक लगा है.

मेकर्स के फैसले से सोनम हुईं शॉक्ड

दरअसल, फिल्म को ओटीटी पर रिलीज की जाने की घोषणा सोनम के लिए काफी चौंका देने वाली होगी. क्योंकि इसके बारे में एक्ट्रेस को कोई जानकारी नहीं दी गई. बता दें कि इससे पहले वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ की भी ओटीटी रिलीज की घोषणा की गई थी. मेकर्स का ये फैसला वरुण और जाह्नवी के लिए भी काफी शॉकिंग था.

4 साल बाद ब्लाइंड से वापसी करेंगी सोनम

बता दें कि सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में देखा गया था. जिसके बाद अब वो चार साल बाद ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस की ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई कोरियाई फिल्म ‘ब्लाइंड’ की हिंदी रीमेक है. जिसमें सोनम एक अंधी लड़की की भूमिका निभाएंगी. अब ये फिल्म थिएटर में रिलीज ना होकर 7 जुलाई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली है. सोनम कपूर ने ये फिल्म प्रेग्नेंट होने से कुछ वक्त पहले ही शूट की थी.

लंदन में पति और बेटे के साथ रह रही हैं एक्ट्रेस

सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है. एक्ट्रेस ने मई 2022 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है. इन दिनों वो लंदन में अपने पति और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. कुछ दिन पहले सोनम से मिलने के लिए उनकी बहन रिया कपूर और कजिन जाह्नवी कपूर भी लंदन गई थी. जहां तीनों ने मिलकर काफी मस्ती की थी.

यह भी पढ़ें-

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर इस लुक में दिखीं Bhumi Pednekar, कैमरे से बचते आए नजर

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button