मनोरंजन

जिया खान मामले में बरी होने के बाद खुदपर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं सूरज पंचोली

Connect News 24

Sooraj Pancholi Never Do Reality Show: जिया खान की आत्महत्या मामले से बरी होने के बाद सूरज पंचोली सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के तौर पर आने को लेकर सुर्खियों में हैं. सलमान खान ने ही उन्हें ‘हीरो’ फिल्म से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था. ऐसे में लोगों को ये बात सही भी लग रही थी. हालांकि, अब सूरज पंचोली ने इस बात से पर्दा उठा दिया है और बताया है कि वो किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. वहीं एक्टर ने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर अपने इंटरेस्ट के बारे में भी बात की.

किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे सूरज पंचोली
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने कहा, ‘मैं कोई रियलिटी शो नहीं करूंगा. उन्होंने मुझसे इस बारे में संपर्क भी नहीं किया. मैं रियलिटी शो नहीं करूंगा, हालांकि मैं जानता हूं कि इसकी व्यूअरशिप काफी ज्यादा है. लेकिन, मेरी पर्सनैलिटी ऐसी नहीं है.’


जिया खान केस की वजह से नए प्रोजेक्ट्स नहीं कर पाए सूरज पंचोली
सूरज ने आगे कहा, ‘मैं फिल्मों और वेब शो में एक्टिंग पर फोकस करना चाहता हूं. मेरे दूसरे देश जाने पर लगे प्रतिबंधों और मेरे सिर पर लटकी तलवारों की वजह से मैंने एक्टिंग के काफी मौके गंवा दिए.’

खुदपर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं सूरज पंचोली
सूरज पंचोली ने रियलिटी शो से दूर रहना चाहते हैं लेकिन वो डॉक्यूमेंट्री में काम करना चाहते हैं. जिसमें वो अपनी लाइफ की स्टोरी को उजागर कर सकें. एक पुराने इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने कहा था, ‘अगर ऐसा होता है, तो मुझे डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनना अच्छा लगेगा, क्योंकि इसके जरिए मैं वो बातें कह सकता हूं जो अभी तक नहीं कही गई हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘आप गे हैं ना?’ यूजर के सवाल पर Karan Johar ने दिया मजेदार जवाब, बताया किस बात का जिंदगीभर रहेगा पछतावा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button