मनोरंजन

दो-दो शादीशुदा स्टार्स से चला था श्रीदेवी का अफेयर, फिर जिसे बांधी राखी, उसके साथ ही ले लिए सात

Connect News 24

Sridevi Boney Kapoor Love Story: बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर रहीं श्रीदेवी की लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 2 जून 1996 के दिन उन्होंने उन्हीं बोनी कपूर से शादी रचाई थी, जिन्हें वह कभी राखी बांधती थीं और जो पहले से शादीशुदा थे. इसके अलावा दो फिल्मी सितारों के साथ भी श्रीदेवी का नाम जुड़ा था. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों सितारे भी पहले से शादीशुदा थे. आइए आपको श्रीदेवी की लव लाइफ से रूबरू कराते हैं. 

जब मिथुन के साथ जुड़ा श्रीदेवी का नाम

श्रीदेवी के अफेयर की चर्चा होती है तो उनका नाम मिथुन के साथ जरूर लिया जाता है. एक वक्त पर मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा तक किया गया कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है. कहा जाता है कि मिथुन और श्रीदेवी एक-दूसरे की मोहब्बत में गिरफ्तार हो गए थे. श्रीदेवी की खूबसूरती पर मिथुन फिदा थे तो अभिनेता के गुड लुक्स श्रीदेवी को बेहद लुभाते थे. दोनों के रिश्ते की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उस वक्त मिथुन शादीशुदा थे.

फिर योगिता ने उठाया ऐसा कदम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा होने पर भी मिथुन श्रीदेवी के साथ घर बसाना चाहते थे. दोनों कई साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे, जिसकी भनक योगिता बाली को भी लग गई थी. कहा जाता है कि किशोर कुमार को तलाक देकर मिथुन के साथ घर बसाने वाली योगिता बाली को यह रिश्ता रास नहीं आया. दावा किया जाता है कि उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी. 

जितेंद्र के साथ भी जुड़ा श्रीदेवी का नाम

योगिता के आत्महत्या की कोशिश वाले कदम से मिथुन बुरी तरह घबरा गए. उन्होंने श्रीदेवी से बातचीत बंद कर दी, जिसका असर यह हुआ कि यह रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर पहुंच गया और आखिरकार टूट गया. इसके बाद श्रीदेवी का नाम जितेंद्र के साथ जुड़ा. दरअसल, उस वक्त कई फिल्मों में दोनों साथ नजर आए, जिसके चलते उनके अफेयर की अफवाह उड़ने लगीं. उस वक्त जितेंद्र भी शादीशुदा थे. ऐसे में जितेंद्र खुद ही श्रीदेवी को घर ले गए और शोभा को हो रहीं गलतफहमियों को दूर कर दिया. 

जिन्हें बांधी राखी, उनके संग की शादी

श्रीदेवी की जिंदगी में बोनी कपूर की एंट्री भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. बोनी पहले से शादीशुदा थे. उनकी पत्नी मोना शौरी भी श्रीदेवी की अच्छी दोस्त थीं और उनके ही घर में रहती थीं. एक वक्त ऐसा भी रहा, जब मिथुन को अपनी मोहब्बत का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी. जब मिथुन से श्रीदेवी का रिश्ता टूट गया तो वह बोनी कपूर के करीब आ गईं. इसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आम हुईं, जिस पर बोनी कपूर ने मोना को तलाक दे दिया और 2 जून 1996 के दिन श्रीदेवी से शादी कर ली.

Sonakshi Sinha Birthday: घर का नाम ‘रामायण’, पर हनुमान जी से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं सोनाक्षी, जानें पूरा किस्सा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button