मनोरंजन

फिनाले के मंच पर सलमान-शाहरुख की जोड़ी करेगी धमाल, धांसू एंट्री लेंगे SRK और दीपिका पादुकोण

Connect News 24

Bigg Boss Ott 2 Finale: बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले अब नजदीक आ गया है. इस समय इस शो के सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं कि जल्दी से विनर के नाम का ऐलान हो जाए. खासकर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को फॉलो करने वाले फैंस की नजरें विजेता के नाम पर टिकी हुई हैं. हर किसी को ये अंदाजा है कि इन दोनों में से कोई एक ही अपने नाम ट्रॉफी करेगा. 


फिनाले के मंच पर सलमान-शाहरुख की जोड़ी करेगी धमाल

वहीं बिग बॉस के ग्रेंड फिनाले को और भी ज्यादा धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स स्टेज पर सलमान और शाहरुख खान की जोड़ी को साथ में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. SRK के साथ फिनाले के मंच पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं. 

ये सितारे आएंगे नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान बिग बॉस के सेट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का प्रमोशन करने आ रहे हैं. इस दौरान ओटीटी के मंच पर सलमान शाहरुख और दीपिका पादुकोण के साथ भी मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा इस शो के फिनाले में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे भी अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे.

शो का फिनाले जिओ सिनेमा पर 14 अगस्त को रात 9 बजे होगा टेलीकास्ट

इस शो का फिनाले जिओ सिनेमा पर 14 अगस्त को रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. हमेशा की तरह बिग बॉस ओटीटी 2 भी काफी सक्सेसफुल सीजन रहा है. इस बार का फिनाले काफी धमाकेदार और मजेदार होने वाला है. इस सीजन में फिलहाल 5 फाइनलिस्ट रेस में है, जिनमें अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल हैं. अब इन पांच कंटेस्टेंट में से कोई एक बिग बॉस के ट्रॉफी अपने नाम करने वाला है.

 

यह भी पढ़ें: KBC Winning Prize: कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट को असल में मिलता है इतना अमाउंट, लाखों तो टैक्स के कट जाते हैं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button