Schools

एसएससी ने जारी किया जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, यहां है डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

SSC JE Result 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

एसएससी जेई भर्ती 2023 के तहत कुल 1,374 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. आयोग की तरफ से 4 दिसंबर, 2023 को पेपर 2 कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) आयोजित किया गया था. पेपर 1 परीक्षा के नतीजे 17 नवंबर, 2023 को घोषित किए गए थे. एसएससी जेई फाइनल मेरिट लिस्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के प्राप्त नंबरों के आधार पर प्रकाशित की गई है.

जिन अभ्यर्थियों ने घोषित कट-ऑफ से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं व मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उन्हें अंतिम परिणाम घोषित होने के दो महीने के अंदर आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं. 

SSC JE Result 2023: किस तरह चेक करें नतीजे

  • स्टेप 1: नतीजे देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2:  इसके बाद उम्मीदवार होमपेज जेईई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3:  फिर उम्मीदवार के सामने पीडीएफ फाइल खुलेगी.
  • स्टेप 4:  अब उम्मीदवार अपना रोल नंबर लिस्ट में सर्च करें.
  • स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार इस फाइल को डाउनलोड कर ले.

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें नतीजे

यह भी पढ़ें- BEL Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, डिप्लोमा पास तुरंत करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button