Schools

घर बैठे करें पढ़ाई, इन ऑनलाइन कोर्स से होगी बढ़िया कमाई

Connect News 24

Do these online course and earn money: कई बार कुछ कैंडिडेट्स को पैसा कमाने की जल्दी होती है या उनकी परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि उन्हें संस्थान जाकर पढ़ाई करने बजाय ऑनलाइन कोर्स करना ज्यादा सुलभ लगता है. आपकी जरूरत कैसी भी हो, यानी आप चाहे मजबूरी में ऑनलाइन कोर्स चुन रहे हैं या आपको जल्दी कमाई शुरू करनी है या कुछ और. ये कोर्स आपकी मदद कर सकते हैं. यहां हम ऐसे ही कुछ कोर्स की लिस्ट आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

ग्राफिक डिजाइनिंग

ये ऑनलाइन कोर्स आपको बढ़िया कमाई करा सकता है. इसके तहत फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, डिजाइन थ्योरी, ब्रैंडिंग और लोगो डिजाइन जैसी बहुत सी चीजें सिखायी जाती हैं. ये लोग यानी ग्राफिक डिजाइनर हमेशा डिमांड मे रहते हैं और बड़ी-बड़ी कंपनियां इन्हें हायर करती हैं.

कंटेंट राइटिंग

अगर लिखने पढ़ने में रुचि है तो ये कोर्स आपके लिए बढ़िया च्वॉइस है. आप कॉपी राइटिंग, ब्लॉगिंग, कंटेंट राइटिंग वगैरह इसके अंतर्गत सीख सकते हैं. आजकल कॉपी राइटर्स की जरूरत देश में नहीं विदेशों में भी है. ये कोर्स आपकी राइटिंग स्किल्स को मांझेगा और बेसिक्स की जानकारी देते हुए बढ़िया तरीके से तैयार करेगा.

वीडियो एडिटिंग

सोशल मीडिया के इस जमाने में वीडियो और वीडियो एडिटर की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. इस काम के तहत आप एडवांस वीडियो एडिटिंग, ऑडियो एडिटिंग, कलर ग्रेडिंग, मोशन ग्राफिक्स वगैरह सीखते हैं. इस कोर्स को करने के बाद अच्छी नौकरी मिल सकती है.

डाटा साइंस

इसे आज के समय की जरूरत कहा जाए तो गलत नहीं होगा. डाटा साइंस के कोर्स के अंतर्गत आप एनालिटिक्स, डाटा माइनिंग, मॉडलिंग, विजुअलवाइनजेशन जैसी बहुत सी चीजें सीखते हैं. ये आजकल बहुत डिमांड में रहते हैं और डाटा साइंस का ऑनलाइन कोर्स आपको बढ़िया नौकरी दिला सकता है.

प्रेजेंटेशन स्किल्स

हर मौके पर प्रेजेंटेशन स्किल्स की जरूरत पड़ती ही है. ये आपको भीड़ में अलग पहचान दिलाती है. इसके तहत आप पब्लिक स्पीकिंग, कम्यूनिकेशन स्किल्स, स्टोरीटेलिंग स्किल्स जैसी बहुत सी चीजें सीखते हैं. ये कोर्स करके आप खुद को कई तरह की जॉब्स के लिए बढिया तैयार कर सकते हैं.

वेब और मोबाइल डिजाइनर

ये भी आजकल बहुत डिमांड में रहते हैं. ये कोर्स करने के बाद आप फ्रीलांसर के तौर पर या डिजाइनर के तौर पर किसी कंपनी में काम कर सकते हैं. इसके तहत आपको मोबाइल और वेब डिजाइन, यूजर इंटरफेस, एचटीएमएल, सीएसएस जैसी बहुत सी चीजें सिखायी जाती हैं. इसमें कोडिंग से संबंधित जानकारी भी दी जाती है. ये कोर्स आपको बढ़िया कमाई करवा सकता है. 

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी में निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button