मनोरंजन

फ्लोरल गाउन में Suhana Khan ने दिखाई कातिलाना अदाएं, ड्रेस की कीमत सुन लग सकता है झटका

Connect News 24

Suhana Khan Dress: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं. वो हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं. सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. जहां वो अपने नए-नए लुक्स से फैंस को इप्रेंस करती रहती हैं. इस बार फिर सुहाना ने अपनी खूबसूरती का जादू चलाया है.

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो पोस्ट की हैं. इन फोटोज में सुहाना की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं. इस दौरान सुहाना ने सिंपल प्लोरल रोज प्रिंट का ब्लैक एंड रेड गाउन पहना हुआ है. जिसमें वे बेहद प्यारी लग रही हैं. लेकिन सुहाना के इस सिंपल सी दिखने वाली ड्रेस की कीमत इतनी है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. 

सुहाना खान ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस 
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना की ये ड्रेस Dolce & Gabbana नाम के ब्रैंड की है. जिसकी कीमत लगभग 1,95.296 रूपये हैं. लुक की बात करें तो, सुहाना ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, स्मोल स्टड और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है. इन दोनों ही फोटोज में सुहाना हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं. फोटोज शेयर करते हुए शाहरुख की लाडली ने कैप्शन में लिखा- All Smiles.सुहाना का ये= कातिलाना अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं. 


इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करेंगी सुहाना खान 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सुहाना खान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. वो जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की ‘फिल्म द आर्चीज’ (The Archies) में नजर आएंगी. ये फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में सुहाना के अलावा खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button