सनी देओल पर है 53 करोड़ का भारी कर्ज, एक करोड़ जीएसटी भी बकाया,चुनावी हलफनामे में दिया था हिसाब
Sunny Deol Bungalow Auction: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की सक्सेस के बीच एक्टर के बंगले से जुड़ी जो खबर सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया. एक तरफ सनी देओल की फिल्म 400 करोड़ रुपए कमाने वाली है, वहीं दूसरी तरफ खबर ये थी कि एक्टर करोड़ों के कर्ज़ में डूबे हैं जिसकी वजह से उनका मुंबई स्थित 55 करोड़ रुपये का बंगला नीलाम होने वाला था. हालांकि लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एक्टर का बंगला अब नीलम नहीं हो रहा है.
चलिए इन सारी खबरों के बीच नज़र डालते हैं सनी देओल की प्रॉपर्टी पर…
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के पास 120 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वहीं इनकम की बात करें तो एक्टर एक मूवी के लिए करीब 5 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. हालांकि गदर 2 के लिए सनी पाजी ने अपनी फीस बढ़ा दी है. इस सुपरहिट फिल्म के लिए एक्टर ने 20 करोड़ चार्ज किए हैं.
इतने करोड़ के कर्ज में डूबे हैं सनी देओल
जानकारी के अनुसार ‘गदर 2’ में 20 करोड़ की भारी भरकम फीस लेने वाले सनी देओल पर करीब 53 करोड़ रुपए का कर्ज है. इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने लोकसभा चुनाव के दौरान संपंति का जो ब्यौरा दिया था,उसमें किया था. इसमें एक्टर ने बताया था कि उनकी वाइफ पूजा देओल और उनपर लगभग 53 करोड़ का कर्जा है. साथ ही उनपर करीब 1 करोड़ रुपये का जीएसटी भी बकाया है.
बंगला खऱीदने के लिए एक्टर ने लिया था बैंक से लोन
सनी देओल पर ये कर्ज तब हुआ था जब उन्होंने अपने मुंबई वाला आलीशान बंगला खरीदने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया था. अब एक्टर को वो लोन 55.99 करोड़ रुपये के ब्याज के साथ भरना था. लेकिन अभी तक सनी ने ये कर्ज नहीं चुकाया है. इसी वजह से बैंक अब उनके बंगले को नीलाम करने जा रहा है.
सनी देओल के बंगले में है ये सुविधाएं
बता दें कि सनी देओल का ये 55 करोड़ का आलीशान बंगला मुंबई के पॉश एरिया में है. जो काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है. इस बंगले में स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, हैलीपैड और एक बड़ा से गार्डन जैसी कई सारी सुख-सुविधाएं मौजूद है.
कितनी है सनी देओल की नेटवर्थ
वहीं बात करें सनी देओल की नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की कुछ संपत्ति 120 करोड़ रुपए के करीब है. सनी एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ की फीस लेते हैं. लेकिन ‘गदर 2’ के लिए उन्होंने 20 करोड़ की मोटी फीस वसूल की है.
यह भी पढ़ें-