मनोरंजन

संसद भवन में दिखाई जाएगी सनी देओल की ‘गदर 2’, रखी गई तीन दिनों की स्पेशल स्क्रीनिंग

Connect News 24

Gadar 2 Screening In New Parliament Building: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म  ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. ये फिल्म पठान के बाद साल 2023 की हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन चुकी है. ‘गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है. अपने पहले पार्ट की तरह इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है.

जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं अब खबरें आ रही हैं कि अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म की आज 25 अगस्त से तीन दिनों के लिए संसद के नए भवन में स्क्रीनिंग की जाएगी. 

नए संसद भवन में आज से तीन दिन तक ‘गदर 2’ की होगी स्क्रीनिंग
अपनी रिलीज़ के दो हफ्ते के भीतर ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म ‘गदर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग नये संसद भवन में संसद सदस्यों के लिए की जाएगी. ये स्क्रीनिंग आज से शुरू होगी और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी. फिल्म की निर्माता कंपनी ज़ी स्टूडियोज़ ने इस खबर की पुष्टि तो की है, मगर इससे अलावा फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी है. बता दें कि आज, कल और परसों सुबह 11 बजे से स्क्रीनिंग रखी जाएगी. इस दौरान फिल्म‌ की कास्ट में से नए संसद भवन में तीनों दि‌न तक कोई भी मौजूद नहीं होगा.

 

ये भी पढ़ें: Dream Girl 2 Twitter Review: पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ने फैंस को किया हंसी से लोटपोट, लोग बोले- ‘मस्ट वॉच मूवी’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button