मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे सनी देओल के बेटे करण देओल और दृशा आचार्य, आज शाम ही होगा वेडिंग रिसेप्शन

Connect News 24

Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल और जाने-माने फिल्मकार रहे बिमल रॉय की परपोती (बिमल रॉय की बेटी रिंकू भट्टाचार्य व बासु भट्टाचार्य की पोती) दृशा आचार्य की शादी की रस्में निभाते हुए फोटोज सामने आई हैं. शादी का फंक्शन मुम्बई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ. करण और दृशा की शादी आर्य समाज मेथड से अग्नि के सामने सात फेरे लेकर होगी. वहीं आज शाम को ही शादी का रिसेप्शन भी इसी होटल में होगा.

बता दें कि करण देओल ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म पल पल दिल के पास के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर 2021 में वेल्ले फिल्म में में भी काम किया. वहीं दृशा के पिता सुमित आचार्य और उनकी मां चीमू आचार्य दुबई में रहते हैं. दृशा अपनी मां की ही एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर नैशनल प्रोग्राम मैनेजर काम करती हैं. 


बिमल रॉय और धर्मेंद्र हैं बेहद करीबी दोस्त
दृशा करण की फैमिली फ्रेंड हैं और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. फिल्मकार और बिमल रॉय और धर्मेंद्र के बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं और बिमल रॉय ने धर्मेंद्र के संघर्ष के दिनों में काफी मदद भी की थी. धर्मद्र में बिमल रॉय निर्देशित फिल्म ‘बंदिनी’ में भी अहम किरदार निभाया था.

धीरे-धीरे उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने शादी करके एक-दूसरे का साथ चुन लिया है. आज शाम 8 बजे से करण और दृशा‌ की शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड कई बड़े सितारे और बीजेपी सांसद सनी देओल के राजनेता मित्र शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: निमरत कौर ने पूरी की सेक्शन 84 की शूटिंग, सोशल मीडिया पर पोस्ट की बिग बी के साथ फोटो, बताया कैसा रहा एक्सपीरियंस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button