मनोरंजन

सनी ने बचपन में ही चख ली थी एक्टिंग की घुट्टी, बड़े पर्दे पर कर चुके ‘प्यार का पंचनामा’

Connect News 24

Sunny Nijar Unknown Facts: एक्टिंग की घुट्टी उन्हें बचपन से ही मिली. इसका नतीजा यह रहा कि उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. बात हो रही है 6 अक्टूबर 1985 के दिन दिलवालों के शहर दिल्ली में जन्मे सनी सिंह निज्जर की. बर्थडे स्पेशल में हम आपको सनी की जिंदगी के ऐसे किस्सों से रूबरू करा रहे हैं, जिनसे आप भी अनजान होंगे.

बचपन में ही चखी एक्टिंग की घुट्टी

सनी सिंह निज्जर ने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है. हालांकि, उन्होंने एक्टिंग की घुट्टी बचपन में ही चख ली थी. दरअसल, सनी के पिता जय सिंह निज्जर हिदी फिल्मों के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं. ऐसे में सनी का करियर भी उस वक्त ही शुरू हो गया था, जब वह काफी छोटे थे. उन्होंने फिल्म अंग्रेजी बाबू देसी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. 

टीवी की दुनिया में सबसे पहले रखा कदम

बतौर एक्टर सनी सिंह ने छोटे पर्दे से करियर शुरू किया. उन्होंने साल 2007 के दौरान सीरियल कसौटी जिंदगी की में काम किया. इसके बाद वह शकुंतला टीवी सीरियल में नजर आए. बता दें कि इन दोनों सीरियल ने सनी को घर-घर में मशहूर कर दिया और उनके लिए बड़े पर्दे के रास्ते भी खोल दिए. 

बड़े पर्दे पर किया प्यार का पंचनामा

सनी सिंह ने बड़े पर्दे पर साल 2011 के दौरान अजय देवगन स्टारर फिल्म दिल तो बच्चा है जी से डेब्यू किया था. इसके बाद वह आकाश वानी, सोनू के टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे, झूठा कहीं का, उजड़ा चमन, पति, पत्नी और वो, जय मम्मी दी, आदिपुरुष आदि फिल्मों में नजर आए. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत फिल्म प्यार का पंचनामा 2 से मिली. बता दें कि सनी जल्द ही यार जिगरी और लव की अरेंज मैरिज में नजर आएंगे. इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं.

‘इनके घर का खाना खाया है इसलिए Shah Rukh Khan बना हूं’, किंग खान ने किसके लिए कह दी ये बड़ी बात?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button