विकास की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं : सुरेश राणा

शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री व जिला प्रभारी सुरेश राणा का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी। स
शाहजहांपुर। भाजपा के जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गरीब, किसान, शोषित और वंचितों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया।
रेती रोड स्थित जिला कार्यालय पर सुरेश राणा का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योजनाएं आमजन के लिए हितकारी हैं। इसका लाभ प्रत्येक वर्ग के लोगाें को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे प्रत्याशी अधिक वोटों से जीत सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह 2024 में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, अजय प्रताप, सुरेंद्र वाल्मीकि, राजाराम, श्रीदत्त शुक्ला, रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।