पीलीभीत

Pilibhit News: शावक के साथ घूम रही बाघिन की तस्वीर वायरल

Connect News 24

Picture of tigress roaming with cub goes viral

शावक के साथ चहलकदमी करती बा​धिन । वायरल फोटो

जमुनिया गांव के लोगों ने खेत में चहलकदमी देखे जाने का किया दावा

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। क्षेत्र के जमुनिया गांव की सीमा में शावक के साथ बाघिन की चहलकदमी की एक तस्वीर वायरल हुई। ग्रामीणों का दावा है कि गांव के निकट खेतों में बाघिन और शावक घूमते दिखाई दिए। जिसकी तस्वीर कैद कर वायरल की गई। जानकारी के बाद सामाजिक वानिकी की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है।

सोमवार को जमुनिया गांव के निकट बाघ की मौजूदगी देखी गई थी। देर रात शावक के साथ एक बाघिन की चहलकदमी देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शावक के साथ घूम रही बाघिन की एक तस्वीर भी मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली।

क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन अपने शावक के साथ गन्ने के खेतों में डेरा जमाए हुए हैं। पहले भी कई लोगों ने शावक की मौजूदगी देखी। इसकी जानकारी सामाजिक वन की टीम को भी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड में जंगल से बाहर शावक के साथ बाघिन की मौजूदगी बड़ा खतरा बन सकती है।

00

खरजा नहर पुल के निकट बाघ देख खाई में गिरा बाइक सवार

सोमवार रात माधोटांडा की ओर से कलीनगर जा रहा बाइक सवार खारजा पुल के निकट अचानक मार्ग पर बाघ देख खाई में जा गिरा। शोर होने पर पास में स्थित एक ढाबे पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मदद कर राहगीर को बाइक के साथ बाहर निकाला। बाइक सवार का कहना था कि अचानक बाघ देखकर उसने जान बचाने के लिए घबराकर खाई में छलांग लगाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button