मनोरंजन

रक्षाबंधन पर भाई को याद कर इमोशनल हुईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, बोलीं- ‘कभी लगता है…’

Connect News 24

Sushant Singh Rajput Sister Post: पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने भाई-बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं. इस खास मौके पर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता कीर्ति सिंह को भी अपने भाई की याद आ गई. सुशांत को याद कर उनकी बहन इमोशनल हो गई. श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने दिखाया है कि सुशांत बचपन में कैसे लगते थे.

श्वेता सिंह कीर्तिक ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने सुशांत की बचपन से लेकर जवानी तक की झलक दिखाई है. वह डांस करते, मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो बताती हैं कि ये सुशांत की बचपन की तस्वीर है. ये राखी के टाइम की ही तस्वीर है.

भाई को याद कर इमोशनल हुईं श्वेता
श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-कभी लगता है तुम कहीं नहीं गए, तुम तो यही हो. कभी लगता है अब क्या मैं तुम्हे कभी नहीं देख पाउंगी. तुमसे कभी बात नहीं कर पाउंगी. तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज कभी नहीं सुन पाउंगी. तुम्हे खोने का दर्द, मैं इसे किसी के साथ बांटना चाहूं तो भी नहीं बांट सकती. ये मेरे दिल के बहुत करीब है और कई बार जो चीजें आपके दिल के सबसे ज्यादा करीब होती हैं उसे बयां करने के शब्द नहीं होते हैं.

उन्होंने आगे लिखा- बीतते दिनों के साथ ये दर्द गहरा होता जा रहा है. भाई, जल्द ही तुम्हें दूसरी तरफ देखूंगी, जब तक कि मैं भी उपहास करने, मनोरंजन करने या प्रेरित करने वाली कहानी न बन जाऊं. अपनी कलाई पर राखी बांध रही हूं और प्रार्थना कर रही हूं कि आप जहां भी रहें शांति और आनंद में रहें.

यूजर्स हुए इमोशनल
एक यूजर ने कमेंट किया- मैं जब भी उन्हें देखती हूं तो इमोशनल क्यों हो जाती हूं. वहीं दूसरे ने लिखा- हमेशा हमारे दिल में रहोगे.

बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. सुशांत की मौत के गम से उनके फैंस अब तक बाहर नहीं आ पाए हैं.

ये भी पढ़ें: उमराह करके मुंबई लौंटी Rakhi Sawant का एयरपोर्ट पर हुआ खास अंदाज में स्वागत, बोलीं- ‘राखी नहीं फातिमा बोलो’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button