मनोरंजन

सुष्मिता सेन ने छोटी बेटी अलीशा की शेयर की प्यारी वीडियो, फैंस बोले- समय कितनी जल्दी…

Connect News 24

Sushmita Sen Video:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. सुष्मिता दो बेटियों की मां हैं और उन्होंने दोनों ही बेटियों की परवरिश बहुत अच्छी की है. बड़ी बेटी रेने बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं और अलीशा अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. छोटी सी अलीशा अब बड़ी हो गई हैं और वह पढ़ाई करने के लिए विदेश जा रही हैं. सुष्मिता ने अलीशा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों पेरिस में एंजॉय करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में अलीशा और सुष्मिता पेरिस में एफिल टॉवर के सामने मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जहां अलीशा व्हाइट ड्रेस क साथ सेम कलर का ब्लेजर पहनी नजर आ रही हैं. वहीं सुष्मिता ने ब्लैक ड्रेस के साथ व्हाइट ब्लेजर कैरी किया हुआ है. मां-बेटी का ये मूमेंट वीडियो में बखूबी कैप्चर हुआ है.

विदेश जा रही हैं अलीशा
सुष्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरी शोना की विदेश में पढ़ने जाने से पहले की पहली पेरिस ट्रिप. समय कितनी जल्दी बीत जाता है. मैं हमेशा हमारा डांस याद करुंगी.. आई लव यू.

फैंस ने किया कमेंट
सुष्मिता के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. अलीशा को देखकर वह कह रहे हैं कि वह कितनी बड़ी हो गई हैं. एक फैन ने लिखा- आप और आपकी बेटियाां इंस्पिरेशन हैं. वहीं दूसरे ने लिखा- ये कितनी बड़ी हो गई हैं. आपकी जैसी मां पाकर बहुत लकी हैं.

सुष्मिता ने अपने पोस्ट में ये तो बता दिया है कि अलीशा पढ़ाई करने के लिए विदेश जा रही हैं लेकिन उन्होंने अभी तक ये नहीं बताया है कि वह किस देश में जाने वाली हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन जल्द ही वेब सीरीज ‘आर्या’ के सीजन 3 में नजर आने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने सीरीज की शूटिंग खत्म की है. इसके अलावा वह ‘ताली’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही में ताली का टीजर रिलीज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh Love Life: दीपिका से पहले चार-चार हसीनाओं से आंखें चार कर चुके थे रणवीर, चौंका देगा हर एक नाम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button