रियासत हत्याकांड : मृतक के घर के आसपास दिखे संदिग्ध लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी रियासत हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी चांद मियां समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच मृतक के घर के आसपास कुछ संदिग्ध लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। पीड़ित परिवार ने पुलिस की भूमिका पर सवाल भी खड़ा किया है।
रोजा क्षेत्र के रेती रोड पर रियासत की बृहस्पतिवार की रात को पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने रुपयों व जमीन के विवाद में दस नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रोजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच मृतक के घर के आसपास में कुछ संदिग्ध लोग टहलते नजर आए हैं। वह सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए हैं। मृतक के परिजनों ने मामले में चौक कोतवाली को अवगत कराया है, साथ ही रियासत के परिवार ने जान का खतरा भी बताया। दूसरी ओर मृतक की बेटी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। पीड़िता ने रोजा थाने के सिपाही पर भी आरोप लगाया है।
-यदि मृतक के घर के पास कोई संदिग्ध लोग टहल रहे हैं तो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी