मनोरंजन

मीना कुमारी की बायोपिक पर ताजदार अमरोही ने किया रिएक्ट, बोले- कृति सेनन को इससे बचना चाहिए

Connect News 24

Meena Kumari Biopic: एक्ट्रेस कृति सेनन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि कृति सेनन दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक करने जा रही हैं. और इस बायोपिक को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डायरेक्टर करने वाले हैं. ये उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है. हालांकि, अभी तक इन खबरों को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

अब मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मनीष मल्होत्रा और कृति सेनन, मीना कुमारी की बायोपिक बना रहे हैं ये उनके लिए भी एक खबर ही है. कृति अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन उन्हें रेपूटेशन को बरकरार रखने के लिए स्क्रीन पर मीना कुमारी का रोल करने से बचना चाहिए.

मीना कुमारी की जर्नी
मीना कुमारी को ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता है. वो इंडियन सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस थीं. उन्होंने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था. मीना कुमारी ने महज चार साल की उम्र में इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. वो अधूरी कहानी, पूजा और एक ही भूल जैसी फिल्मों में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं. 

अपने 33 साल के करियर में वो 90 फिल्मों में नजर आई थीं. उन्होंने फिल्मों से खूब नाम कमाया. उनकी शादी डायरेक्टर कमाल अमरोही संग 1952 में हुई थी. हालांकि, 1964 में वो अलग हो गए थे. मीना कुमारी की डेथ 38 साल की उम्र में हो गई थी. 

वहीं कृति सेनन की बात करें तो वो टाइगर श्रॉफ के साथ गणपथ में नजर आएंगी. इसके अलावा वो करीना कपूर, तबु के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. वो फिल्म द क्रू में नजर आने वाली हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना प्रोडेक्शन हाउस शुरू किया है. उनका पहला प्रोडेक्शन प्रोजेक्ट काजोल के साथ है.

ये भी पढ़ें- फेक है Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी? कंगना रनौत ने पोस्ट में किया ये दावा!


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button