मनोरंजन

तमन्ना भाटिया ने एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ ‘कावाला’ गाने पर किया डांस, मूव्स देख फैंस हुए दीवा

Connect News 24

Tamannaah Bhatia Video: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लस्ट स्टोरीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म में उनके और विजय वर्मा के इंटीमेट सीन्स बहुत चर्चा में रहे थे. अब तमन्ना अपने गाने को लेकर हेडलाइन्स में आ गई हैं. तमन्ना अपने गाने कावाला सॉन्ग को लेकर छाई हुई हैं. उनका ये गाना खूब ट्रेंड कर रहा है. फैंस को गाने में ना सिर्फ तमन्ना का लुक पसंद आ रहा है बल्कि वो उनके डांस मूव्स की तारीफ भी करते हुए नहीं थक रहे हैं. तमन्ना मंगलवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. जहां उन्होंने पैपराजी के साथ अपने गाने पर डांस किया.

तमन्ना भाटिया और पैपराजी की डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है. तमन्ना मंगलवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां वह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. एयरपोर्ट पर तमन्ना ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए. वहीं सभी ने उनसे उनके लेटेस्ट सॉन्ग पर डांस करने के लिए कहा.

पैपराजी के साथ किया डांस
तमन्ना डांस करने के लिए राजी हो गईं और पैपराजी से उनके साथ डांस करने के लिए कहा. उसके बाद दोनों ने वहीं कावाला गाने पर कदम थिरकाए. तमन्ना के इस जेस्चर की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा- अच्छा डांस है इन दोनों का. वहीं दूसरे ने लिखा-मैं आपके साथ डांस करना चाहता हूं. वहीं कई लोग तमन्ना के इस जेस्चर की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं.

कावाला गाने की बात करें तो ये जेलर फिल्म का है. जिसमें रजनीकांत जेलर मुथुवेल के किरदार में नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में नजर आएंगी. ये एक्शन पैक्ड फिल्म है. ये फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

वहीं तमन्ना भाटिया की बात करें तो ये फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में विजय वर्मा के साथ नजर आईं थीं. वह जल्द ही भोला शंकर में चिंरजीवी के साथ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: ‘पिता के निधन के बाद डिप्रेशन, फिर बीमारी’, Ratan Raajputh ने बताया क्यों थीं टीवी से इतने दिन दूर, कमबैक को लेकर भी किया खुलासा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button