Schools

खत्म हुआ छात्रों का इंतजार…. आज जारी होंगे Tamil Nadu Board 12वीं के नतीजे

Connect News 24

Tamil Nadu HSC Result 2023: तमिलनाडु बोर्ड के बारहवीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. आज यानी 8 मई 2023 दिन सोमवार को 12वीं क्लास का रिजल्ट रिलीज कर दिया जाएगा. नतीजे देखने के लिए आप टीएन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. इस काम के लिए कई वेबसाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसकी सूची हम नीचे दे रहे हैं. टीएन प्लस 2 रिजल्ट आज सुबह 9.30 बजे रिलीज किए जाएंगे. डायरेक्ट्रेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस, तमिलनाडु यानी टीएनडीजीई (TNDGE) रिजल्ट जारी करेगा.

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

तमिलनाडु बोर्ड बारहवीं के नतीजे देखने के लिए आप इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं.

tnresults.nic.in

dge1.tn.nic.in

dge2.tn.nic.in

dge.tn.gov.in

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

तमिल नाडु बोर्ड 12वीं के नतीजे आज 8 मई 2023 के दिन सुबह 9.30 बजे बजे जारी किए जाएंगे. रिलीज होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे. परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कुल मिलाकर 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे.

रिलीज होने के बाद इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. ऊपर बतायी गई टीएनडीजीई की किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक उपलब्ध होगा जिस पर लिखा होगा – Tamil Nadu Board Class 12 Result 2023. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने जरूरी डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो इसका प्रिंट भी निकाल लें.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है.

इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम

बता दें कि टीएन बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को शुरू हुई थी और 3 अप्रैल 2023 तक चली थी. परीक्षाएं राज्य के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी. इससे संबंधित अन्य किसी डिटेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढें: यहां दसवीं पास के लिए निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button