संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, लहंगे में खूबसूरत लगीं परिणीति तो सूट-बूट में जंचे राघव
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज एक-दूजे के हो जाएंगे. दोनों उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आज पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे. शादी से पहले कपल की हल्दी, मेहंदी और संगीत का फंक्शन था. फैंस दूल्हा-दुल्हन के लुक को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है.
संगीत सेरेमनी में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी परफॉर्मेंस से महफिल में चार चांद लगा दिए थे. अब सिंगर ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ दो तस्वीरें शेयर कर उनकी झलक दिखाई है. तस्वीरों में परणीति और राघव की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है. हालांकि बाद में नवराज ने अपने इंस्टाग्राम से ये फोटोज डिलीट कर दीं.

शिमरी लहंगे में हसीन लगीं परिणीति, राघव भी नहींं दिखे किसी से कम
परिणीति चोपड़ा ने अपनी संगीत सेरेमनी के लिए डिजाइनर सिल्वर शिमरी लहंगा पहना. इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग जूलरी और बैंगल्स भी पेयर किया. खुले बालों में परिणीति बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. वहीं परिणीति के होने वाले दूल्हे राघव चड्ढा भी किसी से कम नहीं लग रहे थे. ब्लैक टक्सीडो सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं.
तस्वीरों में दिखी परिणीति के हाथ पर राघव के नाम की मेहंदी
तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा के हाथ पर रची राघव के नाम की मेहंदी भी दिखाई दे रही है. परिणीति ने अपनी शादी के लिए बेहद सिंपल मेंहदी का डिजाइन चुना है. हालांकि तस्वीरों में उनकी मेहंदी का रंग काफी गहरा नजर आ रहा है. हालांकि अब सिंगर नवराज हंस ने ये फोटोज डिलीट कर दी है.