मनोरंजन

मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुईं ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘सुखी’, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

Connect News 24

 The Great Indian Family & Sukhee BO Collection Day 4: शाहरुख खान की ‘जवान’ के आगे बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म टिक नहीं पा रही है. हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ का टिकट खिड़की पर बुरा हाल हो गया है. ‘जवान’ ने दोनों फिल्मों का ही चार दिन में पैकअप करा दिया है. खासतौर पर शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ को थिएटर्स में ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है. इसी के साथ ये फिल्म कमाई नहीं कर पा रही हैं. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को ‘सुखी’ और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने कितनी कमाई की है?

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की?
‘धूम 3’ फेम विजय कृष्ण आचार्य द्वारा लिखित और निर्देशित फैमिली ड्रामा फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब परफॉर्म कर रही है. फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर ने लीड रोल प्ले किया है. कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई 1.7 करोड़ रही और रविवार को फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है. जिसके मुताबिक फिल्म की कमाई में गिरावट आई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने रिलीज के चौथे दिन 75 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 5.75 करोड़ रुपये हो गई है.

सुखी’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की?

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘सुखी’ रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था. फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है और रिलीज के चार दिन बाद भी ‘सुखी’ 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. कमाई की बात करें तो ‘सुखी’ ने महज 30 लाख रुपये सो ओपनिंग की थी. इसके बाद अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 43 लाख का कलेक्शन किया और रविवार को फिल्म की कमाई 48 लाख रुपये रही. वहीं अब ‘सुखी’ की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़ें भी आ गए हैं

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सुखी’ ने रिलीज के चौथे दिन महज 28 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद ‘सुखी’ की चार दिनों की कुल कमाई मुश्किल से 1.49 करोड़ रुपये हो पाई है.

द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘सुखी’ ने तोड़ दिया बॉक्स ऑफिस पर दम
‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘सुखी’ को रिलीज हुए महज चार दिन हुए हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही हैं. हालांकि विक्की कौशल की फिल्म ने 5 करोड़ ये ज्यादा कमाई कर ली है लेकिन शिल्पा शेट्टी की फिल्म की हालत बेहद बुरी है. दोनों ही फिल्में के लिए अब बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें – पति Raghav Chadha के साथ ससुराल पहुंचीं Parineeti Chopra, नई नवेली दुल्हन का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button