किन्नरों की करतूत: साथी को बेरहमी से पीटा, बाल काटे, सरेराह की ऐसी हरकतें, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें

किन्नरों ने साथी को पीटा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी में किन्नरों ने एक गुट ने सरेराह जमकर उत्पात मचाया। किन्नरों ने अमित शर्मा उर्फ शिवन्या नाम के किन्नर के साथ अमानवीय सलूक किया। उसे बेरहमी से पीटा। उसके बाल काट डाले। किन्नरों ने अश्लील हरकतें भी कीं, जिससे राहगीरों की नजरें शर्म से झुक गईं। पिटाई के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह पांच किन्नरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिटाई का वीडियो भी वायरल सामने आया है।
ये भी पढ़ें- दोस्ती का कत्ल: पहले शराब पी फिर ले ली जान, वारदात के बाद थाने पहुंचा युवक; पुलिस से बोला- खेत में पड़ी है लाश
पिटाई से घायल किन्नर शिवन्या किला खेड़ा मोहल्ले का निवासी है। शिवन्या ने कोतवाली पुलिस को बताया कि कि 30 जून को उझानी निवासी किन्नर विजय उर्फ सना, जाहिद उर्फ शक्को, जोया किन्नर, शिवम उर्फ शिवानी किन्नर और शांति किन्नर उसे भाई के घर से पकड़ कर बाईपास पर ले गए थे। किन्नरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। कैंची से उसके बाल भी काट दिए थे।

