मनोरंजन

द कपिल शर्मा शो: खास वजह से टीम के साथ यूएस जा रहे कपिल शर्मा, फिर कॉमेडियन ऑफ एयर कर देंगे शो?

Connect News 24

Kapil Sharma Leaves With Team For US: कपिल शर्मा का कॉमेडियन शो ‘द कपिल शर्मा शो’दर्शकों का फेवरेट है. खबर है कपिल का ये शो जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है. इससे पहले कपिल शर्मा यूएस जाने की तैयारी कर रहे हैं. खास बात ये है कि कपिल अकेले नहीं अपनी पूरी कपिल शर्मा की टीम को साथ लेकर अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे.

अमेरिका के लिए टीम के साथ उड़ान भरेंगे कपिल

टेली चक्कर के मुताबिक, कपिल कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह समेत अपनी पूरी टीम को लेकर यूएस के लिए रवाना होंगे. खबर थी कि जल्द ही द कपिल शर्मा शो ऑफएयर हो जाएगा. वहीं कन्फर्म हुआ है कि कपिल अपनी टीम के साथ यूएसए जाएंगे. अमेरिका टूर के दौरान वे वहां की ऑडियंस के लिए लाइव परफॉर्म करेंगे. इसके बाद शो ऑफ एयर किया जा सकता है. हालांकि कुछ महीनों बाद फिर कपिल शर्मा अपने शो के साथ ऑनएयर आएंगे. 


आने वाले दिनों में कपिल शर्मा के शो में इंटरनेशनल सेलेब का भी आगमन होगा. नाइजीरिया के स्टार रीमा कपिल के शो पर हाजिर होंगे, इस दौरान मस्ती भी धमाकेदार होगी. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टा से इस पोस्ट को शेयर कर खुद इस बारे में फैंस को बताया. 

लंबे समय से शो से नदारद थे कृष्णा अभिषेक

बता दें, फैंस इस शो के लिए क्रेजी हैं. इस शो सेस कृष्णा अभिषेक काफी वक्त से गायब थे. लेकिन अब उनकी फिर से वापसी हुई है. खबरों के मुताबिक मेकर्स के साथ पेमेंट को लेकर कृष्णा की खटपट थी जो कि सॉल्व हो गई है. ऐसे में कृष्णा शो पर वापसी कर चुके हैं. 

कृष्णा से सुनील ग्रोवर को लेकर पूछा गया था सवाल

कृष्णा से पूछा गया था कि जैसे वे शो पर वापस आए हैं क्या सुनील ग्रोवर की भी वापसी होगी? इस पर कृष्णा ने कहा था- सुनील बहुत कमाल के कलाकार हैं, मैं खुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं. बिल्कुल हो सकता है, हम चाहेंगे कि वो आएं और हम उनके साथ काम करें.

ये भी पढ़ें : Bigg Boss OTT 2 में नजर आएंगे गौहर खान के पति, जैद दरबार को सलमान खान के शो के लिए किया गया अप्रोच?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button