प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: मांग भरने के विरोध पर घोंट दिया प्रेमिका का गला, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

पिंकी और राजवीर(फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के बिलासपुर के गांव मनिहारखेड़ा निवासी राजवीर (18) ने सोमवार शाम घर जाती 19 वर्षीय प्रेमिका पिंकी को रास्ते में रोककर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। प्रेमिका द्वारा विरोध करने पर युवक ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड मारने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रेमी ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजवीर अक्सर पिंकी पर शादी के लिए दबाव बनाता था, लेकिन वह परिजनों की राय के बिना शादी न करने का जवाब दे देती थी। राजवीर मजदूरी करता था। घर की आर्थिक हालत अच्छी न होने के कारण पिंकी भी घरों में बर्तन आदि साफ करने का काम करती थी।