मनोरंजन

डेटिंग की खबरों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मैचिंग ड्रेस में स्पॉट हुईं नव्या नवेली

Connect News 24

Siddhant-Navya: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अब इसी बीच वो अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. जहां दोनों एक-दूसरे के साथ पेयर करते नजर आए. दोनों गोवा ट्रिप के बाद वापस मुंबई लौटे थे.

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पेयर करती नजर आईं नव्या नवेली
नव्या नवेली रविवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी उनके साथ थे. दोनों को डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों पैपराजी को देख एक-दूसरे से अलग हो गए. वीडियो में मास्क लगाए दिख रहे सिद्धांत भी पैपराजी से बचते नजर आए. दोनों को व्हाइट टी-शर्ट में स्पॉट किया गया. जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया है. दोनों की कई दिनों से डेटिंग की खबरें वायरल हैं.

सिद्धांत चतुर्वेदी पहले भी नव्या नवेली के साथ उत्तराखंड ट्रिप पर साथ गए थे. जिसकी पिक्चर्स भी सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था. हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है.


बॉलीवुड में एंट्री नहीं लेना चाहती नव्या नवेली
बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी आखिरी बार दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म गहराईयां में नजर आए थे. वहीं फिल्म गली बॉय में भी उनकी एक्टिंग को खासा सराहा गया था. वहीं नव्या नवेली वैसे तो बॉलीवुड में कोई इंटरेस्ट नहीं रखतीं, हालांकि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पार्टियों में अक्सर उन्हें अपनी मां के साथ स्पॉट किया जाता है. हाला ही में नव्या की मां श्वेता नंदा और नानी के साथ उनका चैट शो खासा वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi के पहली पत्नी से तलाक पर कैसा था उनके बेटे अर्थ का रिएक्शन, आशीष ने किया खुलासा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button