बदायूं

Budaun News: सांवरिया क्लब ने केजीएन टीम को 40 रन से हराया

Connect News 24

Saawariya Club beat KGN team by 40 runs

विजेता टीम के खिलाड़ी संजू को मैन ऑफ द मैच देते फ्यूचर लीडर्स स्कूल के संचालक वीपी सिंह। संवाद

– दूसरे मैच में रुदायन ने खैरी को आठ विकेट से हराया

– रोहित शर्मा और संजू को मिला मैन ऑफ द मैच

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सांवरिया क्रिकेट क्लब और केजीएन क्रिकेट क्लब के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।

सांवरिया क्रिकेट क्लब के कप्तान वैभव वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सौरभ वार्ष्णेय ने 25, अरबाज हुसैन और वसीम खान ने 16-16, रोहित शर्मा 41, संजय ने 30, ऋषभ शर्मा ने 6, जादू ने 4, अभिनव ने 22 रन बनाते हुए 191 रन का स्कोर बनाया।

केजीएन टीम से सर्वाधिक विकेट साहिल-अभिषेक, अनिल, विलाल ने एक-एक और रिशु और मोनीश सिद्दीकी ने दो-दो विकेट लिए। 191 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी केजीएन की टीम से कुशाग्र शर्मा ने 34, अभिषेक शर्मा ने 57, मनी शर्मा-रिशु ने सात-सात, यशपाल शर्मा ने 11, मोनीश ने 2, कैप्टन साहिल ने छह और विलाल ने चार रन बनाए। पूरी टीम 150 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार सांवरिया टीम को 40 रन से विजयी घोषित किया गया। रोहित शर्मा को सर्वाधिक चार विकेट लेने के कारण मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि रहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के डायरेक्टर वीपी सिंह व डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने प्रतीक चिन्ह के रूप में उन्हें पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

इसके बाद यहां दूसरा क्वार्टर फाइनल रुदायन क्रिकेट क्लब और खैरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतते हुए रुदायन टीम के कप्तान संजू मोदी ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए खैरी क्रिकेट क्लब की ओर से अरवार ने 15 रन, कृश पंडित ने 39, ट्विंकल ने छह, आर्यन ने 13 रन बनाते हुए टीम को 86 रन का स्कोर दिया।

रुदायन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण ने चार, संजू ने तीन, लब्बू ने दो विकेट लिए। 87 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए रुदायन की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें उनकी टीम से विनेश ने 16, अभिषेक ने लगातार पांच छक्कों की मदद से 40 रन नाबाद, संजू ने नाबाद 25 रन बनाकर रोमांचक मैच को जीत दिलाई। खैरी की ओर से अतीक और मौसिम ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार रुदायन की टीम आठ विकेट से विजयी घोषित की गई। मैन ऑफ द मैच कप्तान संजू मोदी घोषित किया गया।

आयोजक प्रशांत जैन, सौरभ वार्ष्णेय, अरबाज हुसैन ने प्रतीक चिन्ह देकर विजयी टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर चंद्रकेश शर्मा, कुशमेश वार्ष्णेय, मिंटू सागर, सुरेन्द्र वर्मा, दीपांशु शर्मा, अभिनव बाबू, ईशु चंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button