मनोरंजन

करीना कपूर और विजय वर्मा की जाने जान का टीजर हुआ आउट, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी है फिल्म

Connect News 24

Jaane Jaan First Look: करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर आउट हो गया है. ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में करीना के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. पहली झलक में ये फिल्म फुल सस्पेंस और थ्रिलर का मेल दिखाई दे रहा है. साथ ही इस फिल्म से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं जो उनके बर्थडे पर उनके फैंस के लिए एक गिफ्ट होगा.

करीना कपूर ने टीजर किया शेयर
इस फिल्म का टीजर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. जिसकी पहली झलक में वो ‘जानें…जां’ गाना गाती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरे सीन में जयदीप अहलावत बेहद परेशान दिखाई दे रहे हैं. साथ ही तीसरे सीन में विजय वर्मा का लुक नजर आ रहा है तो चौथे सीन में एक जगह पर आग लगी नजर आ रही है. जो इस फिल्म के लिए फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है. इसका टीजर करीना ने नेटफ्लिक्स के साथ शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘जाने जान आ रही है हमारी जाने जान करीना कपूर के बर्थडे पर.. अपने कैलेंडर को मार्क कर लें.’


किस दिन और कहां होगी रिलीज?
ये फिल्म 21 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस दिन करीना कपूर का बर्थडे भी है. इस खास दिन करीना ओटीटी डेब्यू कर फैंस को एक गिफ्ट देने जा रही हैं. जो फैंस के लिए भी काफी एक्साइटिंग होगा.

यह भी पढ़ें: 69th National Film Awards: तेलुगू सिनेमा ने जीते सबसे ज्यादा 10 अवॉर्ड्स, Allu Arjun ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button