शाहजहाँपुर

सम्मान से बढ़ती है आगे बढ़ने की ललक : रजनी तिवारी

Connect News 24

The urge to move forward increases with respect: Rajni Tiwari

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करती उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी।संवाद

अल्हागंज। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने न्यू ग्रेट स्कॉलर्स पीजी कॉलेज के परास्नातक संकाय के शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है।

कॉलेज प्रांगण में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। साधनहीन मेधावी छात्र-छात्राओं की सभी प्रकार की मदद करके उनको शिक्षा में आगे बढ़ाने का काम सरकार कर रही है। पूर्व विधायक शरद वीर सिंह तथा विधायक हरिप्रकाश वर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन शिवानी वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक आदित्य मिश्रा, प्रबंधक मंजू मिश्रा, डायरेक्टर अंशुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button