शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: साप्ताहिक रूट डायवर्जन लागू, बम बम भोले करते हुए गुजरे कांवड़िए

Connect News 24

जलालाबाद। सावन का दूसरा महीना शुरू होने के बाद गोला जाकर जल चढ़ाने वाले कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है। फर्रुखाबाद हाईवे के कोला मोड़ से लेकर शाहजहांपुर रोड पर स्थित बारहपत्थर चौराहे तक करीब दो किलोमीटर के रास्ते पर मेले जैसा माहौल बना हुआ है।

शुक्रवार से सोमवार रात तक चलने वाले तीन दिवसीय साप्ताहिक रूट डाइवर्जन को लेकर पुलिस की सख्ती बरकरार है। डायवर्जन वाले रूट पर सरकारी बसों को छोड़कर अन्य सभी बड़े वाहनों के संचालन पर शुक्रवार रात से ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। फर्रुखाबाद बरेली हाईवे पर प्रतिबंध न होने के बाद भी बड़े वाहनों को नगर सीमा से बाहर ही रोककर एक-एक कर निकाला जाता रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विभिन्न रास्तों से घटियाघाट पहुंचने वाले श्रद्धालु जल भरने के बाद कांवड़ लेकर शाहजहांपुर रोड से जलालाबाद, कांट व बरेली मोड़ होते हुए गोला को प्रस्थान करते हैं। इस कारण इस रोड़ पर कांवड़ियों की बराबर भीड़ बनी रहती है। इसके चलते प्रशासन ने इस रूट के ट्रैफिक को डायवर्ड कर फर्रुखाबाद जाने को बाया कटरा, तिलहर व जलालाबाद होकर निर्धारित किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button