Schools

कुछ ही देर में खत्म होगा इंतजार, आज जारी होंगे Maharashtra Board 12वीं के नतीजे

Connect News 24

MSBSHSE 12th Result 2023 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. आज महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, क्लास 12वीं या हायर सेकेंडरी के नतीजे जारी कर देगा. वे छात्र जिन्होंने इस साल की महाराष्ट्र बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट रिलीज होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mahresult.nic.in. इसके अलावा hscresult.mkcl.org और hsc.mahresults.org.in पर नतीजे चेक किए जा सकते हैं.

इतने छात्रों ने दी है परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं. इस साल की हाय सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी. अब इन्हीं का रिजल्ट रिलीज किया जाएगा, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके चेक कर सकते हैं.

नतीजे देखने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

  • छात्र-छात्राएं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
  • फिर होम पेज पर HSC एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • इतना करके सबमिट कर दें और आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • अब यहां से छात्र रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें.
  • आखिरी में चाहें तो छात्र रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें.
  • अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 
  • यहां आपको सारे अपडेट मिल जाएंगे. 

एबीपी लाइव से देखें रिजल्ट

एबीपी लाइव के इन डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे चेक किये जा सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए ये रहा पहला डायरेक्ट लिंक. नतीजे देखने के लिए ये रहा दूसरा डायरेक्ट लिंक. यहां क्लिक करें और जानें आपका रिजल्ट. 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button