मनोरंजन

घर पर रोज होता था कलेश, जब मां-बाप को छोड़कर भाग गई ये छोटी सी बच्ची, Bigg Boss की कंटेस्टेंट आ

Connect News 24

Pehchan Kaun: इस फोटो में आप एक प्यारी सी बच्ची को देख सकते हैं. गोलू मोलू सी यह बच्ची अब पॉपुलैरिटी के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ चुकी हैं. इस बच्ची को हमेशा से ही भरोसा था कि खुली आंख से सपने देखने से उसके सपने पूरे हो जाएंगे. वहीं अब धीरे-धीरे कर इस बच्ची के सारे सपने में पूरे होते हो रहे हैं. 

सपने पूरे करने के लिए जब इस बच्ची को छोड़ना पड़ा था घर
पंजाब से आई इस बच्ची को असली पहचान बिग बॉस से मिली है. भले ही ये बच्ची शो के विनर का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई, लेकिन आज की तारीख में वह शो के होस्ट बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ मूवी में नजर जरूर आ रही हैं.

अपने चुलबुले अंदाज की वजह से यह बच्ची आज इंडस्ट्री में छाई हुई है. लेकिन यहां तक का सफर इस बच्ची के लिए आसान नहीं था. एक वक्त था जब अपने सपने पूरे करने के लिए इस बच्ची को घर से भागना पड़ा था.

सपोर्टिव क्यों नहीं थे माता-पिता 
अगर अभी भी आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए, तो बता देते हैं कि यह छोटी सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि सभी की चहेती शहनाज गिल है. शाहनाज आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. आज की तारीख में वह बड़े-बड़े सितारों के साथ फिल्में कर रही हैं. वहीं एक बार शहनाज ने ‘इंडियन आइडल’ में खुलासा किया था कि कैसे उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से भागना पड़ा था.. उनके माता-पिता सपोर्टिव क्यों नहीं थे.


घर पर रोज होता था कलेश
एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘हमारे देश में कई ऐसे परिवार हैं, जहां महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं होती. मेरे मम्मी-पापा भी सपोर्टिव नहीं थे. मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए घर से भाग गई थी. वहीं शहनाज ने इसका जिक्र बिग बॉस के घर के अंदर भी किया था. शहनाज ने घरवालों से बातचीत के दौरान कहा था कि जब वह शूटिंग के लिए घर से निकलती थी, तो कोई भी उन्हें सेट तक छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता था. बहुत हंगामा होता था. वहीं देर रात तक शूटिंग से लौटने पर भी घर में कलेश होता था. 


 

लेकिन पॉपुलैरिटी को देखकर घरवाले काफी गर्व महसूस करते थे
इस वजह से उन्होंने घर छोड़ दिया और करीब 3-4 साल तक घरवालों से सारे रिश्ते खत्म कर दिए.  लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी को देखकर घरवाले उनपर काफी गर्व महसूस करते थे. हालांकि, अब शहनाज गिल के रिश्ते अपने माता पिता के साथ काफी अच्छे हैं. हाल ही में वह अपनी मां को इंटरनेशनल ट्रीप पर लेकर गईं थी. 

शहनाज का काम
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज को सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान’ ऑफर हुई. ये शहनाज की पहली फिल्म थी. वहीं इन दिनों वह अपना हालिया रिलीज फिल्म थैंक्यू ऑर कमिंग को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. इसके अलावा वह अपना चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ भी होस्ट कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Dipika-Shoaib को उनके छोटे से राजकुमार ने याद दिलाई नानी, बेटे के पासपोर्ट फोटो के लिए कपल की बजी बैंड


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button