बदायूं

हड़ताल से हाहाकार: बरेली समेत पूरे मंडल में वाहनों का चक्का जाम, लोग परेशान; चालकों ने किया नए कानून का विरोध

Connect News 24

Drivers Protest New Law For Road Accidents in Bareilly

पीलीभीत में नारेबाजी करते वाहन चालक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में वाहन चालकों की हड़ताल से नए साल के पहले दिन ही वाहनों के पहिए थम गए। इस दौरान लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बिथरी थाना क्षेत्र में इनवर्टिस जीरो प्वाइंट पर एक चालक डीसीएम खड़ी करके चला गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन को हटवाकर रास्ता खुलवाया। कुछ अन्य स्थानों पर भी जाम लगाया गया। 

रोडवेज बस चालक भी हड़ताल हैं, जिससे बस अड्डे पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों को सामना करना पड़ा है। हड़ताल में ऑटो ई-रिक्शा चालक भी शामिल हो गए हैं। जिससे नए साल पर शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में लोगों के पसीने छूटते रहे। उधर, शाहजहांपुर में भी वाहन चालक हड़ताल पर चले गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button