मनोरंजन

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले टीचर थे ये सितारे, बॉलीवुड के खिलाड़ी का नाम भी शामिल

Connect News 24

Teacher’s Day 2023: 5 सितंबर को पूरे भारत में ‘टीचर्स डे’ मनाया जाता है. बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स ने बड़े पर्दे पर टीचर की भूमिका निभाई है. लेकिन ये बात काफी कम लोगों को पता है कि कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी टीचर की भूमिका निभाई है. इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का आता है, जो एक्टिंग के अलावा बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं…

अक्षय कुमार 
बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने विदेश में मार्सल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी. जब उनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई तो वह अपने देश वापस लौट आए. फिर यहां आने के बाद उन्होंने एक मार्शल आर्ट्स स्कूल खोला और यहां के लोगों को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया.

अनुपम खेर 
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर खुद का एक्टिंग स्कूल चलाते हैं. साल 2005 में उन्होंने यह स्कूल खोला था. उनके इस स्कूल में वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी तक ने एक्टिंग सीखी है. 

सान्या मल्होत्रा
इस लिस्ट में बॉलीवुड की दंगल गर्ल का भी नाम शामिल है. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सान्या एक डांस टीचर थीं, जहां वह बैली डांस सिखाती थीं.

चंद्रूचूड़ सिंह
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय चंद्रूचूड़ सिंह भले ही अब बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन एक दौर था जब इंडस्ट्री में उनकी बहुत डिमांड थी. वहीं एक्टिंग में आने से पहले चंद्रूचूड़ सिंह दून स्कूल में बच्चों को  म्यूजिक सिखाया करते थे. 

नंदिता दास 
नंदिता दास इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. एक्टिंग के साथ साथ वह एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं.  इतना ही नहीं, उनका एक स्कूल भी है जहां वह पढ़ती भी हैं.

ये भी पढ़ें: Teacher’s Day 2023: जब इन हसीनाओं ने बड़े पर्दे पर टीचर बनकर बिखेरा हुस्न का जादू, शाहरुख खान के भी उड़ गए थे होश


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button