मनोरंजन

शबाना आजमी और धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर 64 साल की इस एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Connect News 24

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) को रिलीज हुए समय हो गया है फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है. इस फिल्म का एक सीन सबसे ज्यादा फेमस हुआ है वो है धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन. फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने बोल्ड किसिंग सीन दिया है जो खूब वायरल हुआ है. धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी इस पर रिएक्ट कर चुके हैं. अब एक और एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.  धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर 64 साल की जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने रिएक्शन दिया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जरीना वहाब ने कहा-हम एक्टर्स हैं और अगर स्क्रिप्ट किसी चीज की डिमांड करती हैं तो उसे करने में कोई हर्ज नहीं है और अगर उम्र की बात की जाए तो मैंने हमेशा कहा है कि ये सिर्फ एक नंबर है. एज में क्या रखा है.  इस पर हल्ला करके बड़ा बनाने का कोई मतलब नही है. जब यंग एक्टर ऐसा करते हैं तो इसे सही माना जाता है. मुझे ये फनी लगता है जब सीनियर एक्टर्स को अलग लेंस से देखा जाता है.

इसमें कुछ अलग नहीं है
जरीना ने खुद ये फिल्म देखी है और कहा एक्टर्स ने इसे बखूबी परफॉर्म किया है. इसमें कुछ भी अजीब नहीं है. बल्कि मुझे ये बहुत क्यूट लगा. जरीना ने आगे कहा-शबाना और धर्मजी दोनों ही बहुत सीनियर एक्टर्स हैं और दोनों ही मिच्यौर हैं. वह अच्छे से जानते हैं कि फिल्म के लिए क्या जरुरी है और क्या नहीं. अगर वह किसिंग सीन करने के लिए राजी हुए हैं तो मुझे यकीन है कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला रहा होगा और यह स्क्रीन पर दिखाई दिया.

नहीं करेंगी किसिंग सीन
जरीना से जब पूछा गया कि क्या वो किसिंग सीन ऑनस्क्रीन करेंगी. इस पर जरीना ने कहा- नहीं मैं नहीं करुंगी. जवानी में नहीं किया तो बुढ़ापे में क्या करुंगी. उन्होंने आगे कहा- किसी को स्क्रीन पर देखना और खुद करने में बहुत फर्क है. लेकिन मैं कहना चाहूंगी मुझे वो किसिंग सीन देखने में कोई प्रॉब्लम नहीं हुई. 

ये भी पढ़ें: KBC 15: रेयर बीमारी से जूझ रहे Rahul Nema बने मिसाल, अमिताभ बच्चन के शो में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट बने


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button