मनोरंजन

मीठा खाने के बाद ऐसे वेट बैलेंस करती हैं अर्चना, ‘इच्छाधारी बंदर’ को लेकर इस शो का उड़ा मजाक

Connect News 24

Entertainment Top 5 News 21 May: एंटरटेनमेंट की खबरें जानने के लिए ना सिर्फ युवा बल्कि हर उम्र के लोग एक्साइटिड रहते हैं. ऐसे में हम आपके लिए आज वो टॉप 5 न्यूज लेकर आए हैं. जो इस वक्त सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं.

मीठा खाने के बाद ऐसे वेट बैलेंस करती हैं अर्चना पूरन सिंह

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द कपिल शर्मा शो’ हमेशा चर्चा में रहता है. इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स आते रहते हैं. अब कपिल के शो के लेटेस्ट एपिसोड में बेलामकोंडा साईं श्रीनिवास, भाग्यश्री और नुसरत भरूचा नजर आएंगे. शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें भाग्यश्री वजन कम करने के लिए अर्चना पूरन सिंह की तारीफ करती हैं. तभी कपिल शर्मा खुलासा करते हैं कि मीठा खाने के बाद अर्चना अपना वजन कैसे बैलेंस करती हैं. यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

 शो में ‘इच्छाधारी बंदर’ की एंट्री पर जमकर उड़ा मजाक

टीवी शो ‘दिव्य दृष्टि’ में इच्छाधारी बंदर ने एंट्री ले ली है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. दिव्य दृष्टि शो में इच्छाधारी बंदर की एंट्री को लेकर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. शो एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

ऐश्वर्या शर्मा के बाद अब नील भट्ट समेत ये स्टार भी छोड़ेंगे शो

पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार’ में एक बार फिर ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. खबर है कि मेकर्स शो की लीड स्टारकास्ट को बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं. नील भट्ट, आयशा शर्मा और हर्षद अरोड़ा जैसे स्टार्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं. यह भी बताया जा रहा है कि शो में 20 साल का लीप आएगा. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

एकता कपूर की वजह से बदल गई थी गौरी प्रधान की जिंदगी

टीवी की फेमस एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नूर जहां शो से की थी. हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो ने दिलाई. गौरी प्रधान का शो कुटुंब दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर शो था. इस शो ने गौरी प्रधान को घर-घर पहचान दिलाई. इसके साथ ही उनका फैन बेस भी काफी मजबूत हो गया. यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

‘द केरला स्टोरी’ 16वें दिन भी किया शानदार कलेक्शन

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. ये साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. अब ‘द केरला स्टोरी’ ने अपने तीसरे शनिवार यानी रिलीज के 16वें दिन तगड़ा कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई को लेकर लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं. यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

यह भी पढ़ें-‘करियर बर्बाद करने की दी धमकी, इतना टार्चर किया कि सुसाइड का आया ख्याल’,TMKOC की मोनिका भदौरिया का असित मोदी पर आरोप


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button