मनोरंजन

राघव चड्ढा के घर ऐसे हुआ बहूरानी पारिणीति चोपड़ा का गृह प्रवेश, सामने आया खूबसूरत वीडियो

Connect News 24

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding New Video: राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी का क्रेज अभी तक फैंस के सिर से उतरा नहीं था. इसी बीच परी के ससुराल में हुए ग्रैंड वेलकम की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गई है. इस वीडियो को कपल की शादी में फोटोग्राफी करने वाले FourFoldPictures ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने परिणीति के अपने नए घर में हुए स्वागत से लेकर रस्मों तक की बेहद खूबसूरत झलक दिखाई है.

परिणीति चोपड़ा का यूं हुआ ससुराल में स्वागत

इस वीडियो की शुरुआत परिणीति चोपड़ा से होती है जो अपने पति राघव का हाथ थामे अपने ससुराल में एंट्री करते हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में परी अपने ससुराल में हुई डेकोरेशन को देखकर काफी खुश हो रही है. साथ ही डोल औऱ आतिशबाजी के बीच एक्ट्रेस अपने घर के अंदर जाती नजर आ रही हैं. इसके बाद वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच हुए एक दिलचस्प गेम की झलक भी देखने को मिलती है. जिसमें परी और राघव से ये सवाल किया जाता है कि आप दोनों में से पहले आई लव यू किसने कहा था. तो परी कहती हूं उन्होंने ये पहले कहा था.


एक्ट्रेस ने ससुराल में निभाई शादी के बाद वाली रस्में

इसके बाद वीडियो में परिणीति शादी के बाद होने वाली कुछ रस्में निभाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वो गृह प्रवेश करते हुए पहले कुमकुम के थाल में पैर रखती हैं और फिर अपने कदमों के निशान घर में छोड़ते हुए अंदर जाती हैं. इसके बाद एक्ट्रेस राघव के साथ अंगूठा वाला खेल भी खेलती हुई नजर आती हैं. जिसमें चीटिंग करके राघव जीतते हैं. वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के अलावा दोनों के पेरेंट्स की भी झलक देखने को मिलती हैं. जो दोनों को एकसाथ देखकर खुश और भावुक दोनों होते हैं. 

अपनी सुसराल को परिणीति ने बताया बेस्ट

राघव और परी के इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘आज से पहले कभी किसी बहू का ऐसा स्वागत नहीं देखा.’ वीडियो के आखिर में परिणीति चोपड़ा भी अपने पति और परिवार की खूब तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं. बता दें कि राधव और परी ने 24 सितंबर को उदयपुर में शाही शादी की थी. 

ये भी पढ़ें-

Anushka Sharma Virat Kohli: तो इस वजह से कम उम्र में ही विराट का दुल्हन बन गई थीं अनुष्का शर्मा, बोलीं -‘लोग मेरे रिश्ते पर बात करते…’

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button