शाहजहाँपुर

ऐसे आई मौत, स्तब्ध रह गए लोग: अचानक स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर… किसान को कुचलकर मकान की दीवार से टकराया

Connect News 24

Farmer dies after being crushed by suddenly started tractor in Shahjahanpur

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटी दीवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में रोजा चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर वापस जाते समय किसान का ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया। किसान ने नीचे उतरकर ट्रैक्टर स्टार्ट करने का प्रयास किया। तभी अचानक स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर गियर पड़े होने के कारण किसान को कुचलता हुआ मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। 

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम दिउकली निवासी पूरनलाल (50) शुक्रवार शाम अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर रोजा चीनी मिल आए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे गन्ना तुलवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर जाने के लिए निकले। मिल गेट से लगभग दो सौ मीटर चलने के बाद ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया। काफी प्रयास करने के बाद ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button