रामपुर

Rampur: आजम खां को जेल भिजवाने वाले विधायक आकाश सक्सेना को धमकी, ईमेल भेज भाजपा को बताया आतंकी संगठन

Connect News 24

Rampur: Threat to MLA Akash Saxena who sent Azam Khan jail, sent email calling BJP terrorist organization

रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के धुरविरोधी भाजपा विधायक आकाश सक्सेना को धमकी भरे ईमेल आए हैं। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को आतंकवादी संगठन बताया है।

इस मामले में विधायक के निजी सहयोगी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के निजी सहयोगी प्रदीप कुमार मांझी का आरोप है कि 20 दिसंबर 2023 और 6 जनवरी 2024 को विधायक की मेल पर मैसेज आए।

जिनमें विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह मेल अलग-अलग एकाउंट से आए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन बताया है। इसके पूर्व भी एक संदिग्ध व्यक्ति को विधायक के कार्यालय व आवास के आसपास वीडियोग्राफी करते पाया गया था।

उन्होंने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 507 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button