मनोरंजन

रणवीर सिंह को डॉन के लुक में देख ऐसे दीपिका पादुकोण ने किया रिएक्ट, शेयर किया पोस्ट

Connect News 24

Deepika Padukone Reaction: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की डॉन 3 (Don 3) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ये इंतजार अब खत्म हो चुका है और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है. डॉन 3 में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं. रणवीर सिंह का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें रणवीर डॉन के स्वैग में नजर आ रहे हैं.  रणवीर सिंह ने डॉन 3 शाहरुख खान को रिप्लेस किया है. इस फिल्म के दो पार्ट में एसआरके ही नजर आए हैं. रणवीर सिंह की डॉन 3 में एंट्री पर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है.

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डॉन 3 का टीजर शेयर किया है. जिसमें रणवीर सिंह का लुक दिखाया गया है. दीपिका ने वीडियो शेयर करने के बाद बूम वाला स्टिकर शेयर किया है. दीपिका के स्टिकर से रणवीर के लुक के लिए उनका रिएक्शन है.

ऐसा है टीजर
टीजर की शुरुआत सस्पेंस और इंटेंस शॉट से होती है. जिसमें रणवीर बैक से नजर आते हैं. वह कहते हैं. शेर जो सो रहा है वो जागेगा कब, पूछते हैं ये सब. उनसे कहदो की जाग उठा हूं मैं… क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी फिर दिखाने को. मौत से खेलने जिंदगी है मेरी, जीतना ही मेरा काम है, तुम तो हो जानते, जो मेरा नाम है. 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे पर पकड़ पाया है मुझको कौन. आखिरी मैं रणवीर का चेहरा दिखाते हैं और वह कहते हैं मैं हूं डॉन.

डॉन 3 की बात करें तो इसका पहला पार्ट 2006 में आया था. जिसमें शाहरुख खान डॉन बने नजर आए थे. उसके बाद 2011 में इसका दूसरा पार्ट आया था. अब फरहान डॉन 3 क 2025 में लेकर आ रहे हैं. रणवीर सिंह शाहरुख खान की लेगेसी को आगे लेकर जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Jailer Release Live: ‘जेलर’ आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, रजनीकांत की फिल्म का जोरदार जश्न मना रहे हैं फैंस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button