मनोरंजन

मधु इरा की शादी में मिली सुपरस्टार्स की ये तिकड़ी, एक-दूसरे को देख गले लगाने से नहीं रोक पाए स्

Connect News 24

Madhu Mantena: मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी अपनी शादी को लेकर कुछ दिनों से चर्चाओं में बने हुए हैं. दोनों 11 जून को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों की कसमें खा चुके हैं. इस शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए. जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक के नाम भी शामिल थे. अब शादी की इनसाइड पिक्चर्स सामने आई हैं. जिसमें ऋतिक रोशन, आमिर खान और अल्लू अर्जुन जैसे सितारे भी शामिल थे.

शादी में बना आइकॉनिक मूमेंट
मधु और इरा की शादी में आईकॉनिक मूमेंट देखने को मिला. जहां ऋतिक रोशन, आमिर खान और अल्लू अर्जुन एक फ्रेम का हिस्सा बनें. इन ये स्टार्स एक-दूसरे को देख गले लगाने से रोक नहीं पाए. तीनों ने काफी अच्छा मूमेंट शेयर किया. अब इस मुलाकात की 2 पिक्चर्स सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही हैं. जिसमें स्टार्स एक-दूसरे को गले लगाते और बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही पहली पिक्चर में ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन को गले लगा रहे हैं और आमिर खान उनके पास खड़े हैं. लगीं एक अन्य पिक्चर में स्टार्स एक-दूसरे की ओर देखते हुए हाथ मिला रहे हैं. तो वहीं आमिर खान स्टार्स की बातचीत को सुनते हुए नजर आ रहे हैं.


शादी में पहुंचे कई सितारे
मधु और इरा की लाइफ के इस खास मूमेंट में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. जिसमें ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, सारा अली खान, मधुर भंडारकर, अनील कपूर, अनुपम खेर, सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी सिन्हा, अल्लू अर्जुन, कार्तिक आर्यन और राजकुमार राव जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं.

बता दें कि शादी के बाद मधु और इरा ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था. जिसकी पिक्चर्स भी इरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी. इरा ने इस खास दिन के लिए बनारसी साड़ी तो वहीं मधु ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनकर इस खास दिन को और खास बना दिया.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट के जल्दी मां बनने पर Shahid Kapoor ने दिया ये रिएक्शन तो भड़क गए फैंस, मीरा राजपूत की उम्र दिलाई याद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button