मनोरंजन

सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘टाइगर 3, दिवाली पर 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Connect News 24

Tiger 3 Box Office Collection Day 1 Worldwide: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. ये सलमान खान के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी ‘टाइगर 3’ का डंका बज रहा है. अब फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसे जानकर सलमान खान के फैंस खुशी से झूम उठेंगे.

‘टाइगर 3’ ने दुनियाभर में बटोर लिए इतने करोड़
यश राज फिल्म्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘टाइगर 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार दिवाली के दिन ‘टाइगर 3’ ने दुनियाभर में 94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और ये सिनेमा के इतिहास में पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने दिवाली के दिन सबसे ज्यादा बिजनेस किया है. 


दिवाली पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘टाइगर 3’
सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने इंटरनेशनल मार्केट में 41.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. भारत में इसकी कमाई 44.50 करोड़ रुपये हुई है और इसका ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये है. मालूम हो कि ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन कमाई के मामले में सलमान खान की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ‘टाइगर 3’ से पहले अब तक 2019 में रिलीज हुई ‘भारत’ सलमान खान की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म थी. ‘भारत’ का फर्स्ट डे कलेक्शन 42.30 करोड़ रुपये था.

सलमान खान की फिल्म में इन दो सितारों ने लूटी महफिल
बता दें कि ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कैमियो किया है. इसमें इमरान हाशमी के निगेटिव किरदार को भी जमकर वाहवाही मिल रही है. ‘टाइगर 3’ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. इससे पहले फ्रेंचाइजी की ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं और कमाल की बात है कि सभी मूवीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें-Tiger 3 Box Office Collection: 2023 की तीसरी बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी ‘टाइगर 3’, बॉक्स ऑफिस पर गूंजी Salman Khan की दहाड़


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button